Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डबिनसर वनाग्नि में मृतक और घायलों के पीड़ित परिजनों से मंत्री रेखा...

बिनसर वनाग्नि में मृतक और घायलों के पीड़ित परिजनों से मंत्री रेखा आर्य ने मुलाकात कर बंधाया ढांढस

अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अपनी सोमेश्वर विधानसभा के ग्राम सौडा भेटुली अयारपानी पहुंची जहां उन्होंने विगत दिनों बिनसर क्षेत्र में वनाग्नि की घटना में अपने प्राण गवाने वाले और घायल कर्मियों के पीड़ित परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा उक्त घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए घायलों को एम्स दिल्ली रेफर करने के साथ ही उचित मुवावजा दिया गया।साथ ही दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।वहीं उन्होंने मृतक और घायल पीआरडी जवानों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि के चेक भी वितरित किए।
कैबिनेट मंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।उन्हें हर संभव मदद मिले इसका प्रयास किया गया है।कहा कि वनाग्नि में जो घायल हुए हैं उन्हें बेहतर उपचार मिले इसके लिए घायलों को दिल्ली एम्स रेफर किया गया है।कैबिनेट मंत्री ने मृतक पीआरडी जवान के परिजनों को 1.50 लाख और घायल पीआरडी जवान के परिजनों को 50 हजार की आर्थिक सहायता राशि के चेक भी वितरित किये।साथ ही उन्होंने मृतक पीआरडी जवान के परिजनों को कहा कि मृतक के आश्रित को नौकरी दी जाएगी।कहा कि उक्त दुर्भाग्यपूर्ण घटना में घायल फायर वाचर कृष्ण कुमार पुत्र नारायण राम ग्राम भेटुली, अयारपानी तहसील व जिला अल्मोड़ा,पीआरडी जवान श्री कुन्दन सिंह नेगी पुत्र प्रताप सिंह नेगी,ग्राम खांखरी तहसील व जिला अल्मोड़ा,वाहन चालक भगत सिंह भोज पुत्र बचे सिंह ग्राम भेटुली, अयारपानी तहसील व जिला अल्मोड़ा,दैनिक श्रमिक कैलाश भट्ट पुत्र बद्री दत्त भट्ट ग्राम घनेली तहसील य जिला अल्मोड़ा और मृतक वन बीट अधिकारी त्रिलोक सिंह मेहता पुत्र नारायण सिंह निवासी उड़लगांव बाड़ेछीना तहसील व जिला अल्मोड़ा, दैनिक श्रमिक दीवान राम पुत्र पदी राम ग्राम सौडा कपडखान तहसील व जिला अल्मोड़ा,फायर वाचर करन आर्या पुत्र आनन्द राम ग्राम भेटुली तहसील व जिला अल्मोड़ा,पीआरडी जवानपूरन सिंह पुत्र दीवान सिंह ग्राम कलीन तहसील व जिला अल्मोड़ा के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करती हूँ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments