Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री गणेश जोशी अमृत कलश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए

मंत्री गणेश जोशी अमृत कलश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार नगर निगम सभागार में आयोजित मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत देश के लिये बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित अभियान अमृत कलश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा विधायक खजान दास विधायक सविता कपूर, विधायक वृजभूषण गैरोला भी उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के संकल्प पर आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश की मिट्टी और देश के वीर सपूतों को को याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा 09 अगस्त को प्रारंभ हुए यह देशव्यापी अभियान 31 अक्टूबर को अमृत कलश यात्रा का समापन होगा। मंत्री ने कहा देश की राजधानी दिल्ली में ‘अमृत वाटिका’ बनाने के लिए देशभर के 7500 कलशों में देश के कोने-कोने से मिट्टी लेकर ‘अमृत कलश यात्रा’ दिल्ली पहुचेंगे। उन्होंने कहा यह अमृत वाटिका एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक होगी। इस अवसर पर विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर, विधायक वृज भूषण गैरोला, मेयर सुनील उनियाल गामा, नगर आयुक्त मनुज गोयल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments