Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Thursday, August 20, 2026
Homeउत्तराखण्डऐपण कलाकार ज्योति पांडेय ने स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण से की मुलाकात

ऐपण कलाकार ज्योति पांडेय ने स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण से की मुलाकात

देहरादून। देहरादून यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से ऐपण कलाकार ज्योति पांडेय ने मुलाकात कर ऐपण कला से निर्मित कलाकृति विधानसभा अध्यक्ष को भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने ज्योति द्वारा बनाई गई ऐपण कलाकृतियों की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक परम्पराओं को दर्शाती ऐपण कला कुमाऊँ की विशिष्ट पहचान है। शुभ अवसरों पर प्रयोग किए जाने वाली ऐपण कला के गौरवशाली इतिहास को नई पहचान दिलाने हेतु सरकार भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोक कला ऐपण हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। आज ऐपण कलाकार अपने कौशल के माध्यम से इस कला को देश-विदेश में प्रचारित एवं प्रसारित भी कर रहे हैं। ऐपण कला को जी.आई. टैग (भौगोलिक संकेतक) प्राप्त होना लोक कला संरक्षण की दिशा में एक अहम उपलब्धि है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments