Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डआधुनिक चिकित्सालय खुलने से मिलेगा, बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ: सीएम...

आधुनिक चिकित्सालय खुलने से मिलेगा, बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में रामनगर रोड स्थित प्राइम लाइफ केयर सुपर हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक चिकित्सालय खुलने से क्षेत्र के आसपास के लोगों को बेहतर एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

इस मौके पर सीएम धामी ने कहा डॉ. बोहरा जी की शामली क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी प्रसिद्धि रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि निजी अस्पतालों के सहयोग से सभी को स्वास्थ्य गारंटी मिले, साथ ही अटल आयुष्मान भारत योजना से ज्यादा से ज्यादा चिकित्सालय जुड़े, ताकि आम नागरिकों को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य जगत के सभी अस्पतालों को पूर्व से ही इस योजना से जुड़ने का आह्वान किया गया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी नागरिकों को स्वास्थ्य गारंटी के सपने को साकार करते हुए आयुष्मान भारत योजना लांच की है, जिसमें सालाना 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कोरोना काल में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा अपनी जान की परवाह किए बगैर जनता की देखभाल की गई जोकि प्रशंसनीय एवं सराहनीय है।

मुख्यमंत्री ने कोरोना के बड़ रहे मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य की जनता को भी कोरोना के प्रति पूरी तरह से सचेत रहने की आवश्यकता है, उन्होंने कहा कि यद्यपि राज्य की शत प्रतिशत जनता को प्रथम डोज लग चुकी है तथा द्वितीय डोज भी शत प्रतिशत लगने की कगार पर है , उन्होंने कहा बूस्टर डोज भी राज्य में लगाने का कार्य किया जा रहा है परंतु फिर भी जनता को एहतियात बरतने की आवश्यकता है।

इस दौरान कार्यक्रम में मेयर ऊषा चौधरी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोरा, महेश जीना, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल के अलावा डॉ. अर्जुन बोहरा, दान सिंह नेगी, डॉ. मोनाल बोहरा, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments