Latest news
विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिकाः मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से लिए एसआईआर पर सुझाव तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत मृतक एवं अपात्र के नाम से लिया राशन तो होगी कानूनी कार्रवाईः रेखा आर्य नेशन फर्स्ट’ की भावना और बड़े सपनों के साथ आगे बढ़े युवाः राज्यपाल राज्य मंत्रिमंडल ने बीसी खंडूड़ी और जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की मंत्री ने नौले-धारों के सुदृढ़ीकरण और संरक्षण पर ध्यान देने के अधिकारियों को दिए निर्देश राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक एमडीडीए उपाध्यक्ष का मैराथन निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

[t4b-ticker]

Friday, June 19, 2026
Homeउत्तराखण्डमोदी सरकार का उत्तराखण्ड को एक और तोहफा

मोदी सरकार का उत्तराखण्ड को एक और तोहफा

देहरादून। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी है। केंद्र ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत आने वाली 108 सड़कों को मंजूरी दे दी है। जिसका लाभ अब उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा। सूबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह मुलाकात कर उनका आभार प्रकट किया है।
     केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत केंद्र ने अनुमानित लागत 967.73 करोड़ रुपये से बनने जा रही 1197.207 किलोमीटर लंबाई की 108 सड़को को स्वीकृति प्रदान की है। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह के साथ-साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी जताया है।
     मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखण्ड एक पर्वतीय राज्य होने के कारण यहां का जीवन अनेक प्रकार की कठिनाईयों भरा होता है तथा प्रदेश के लोगों को प्रत्येक वर्ष प्राकृतिक आपदाओं का भी सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय ग्रामीण मंत्री गिरिराज सिंह के अथक प्रयासों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व से ग्रामीण विकास विभाग उत्तराखण्ड लगातार विकास के नये-नये आयामों को छू रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments