Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डमोदी राज में विश्व में फहरा रही है सनातन धर्म की पताकाः...

मोदी राज में विश्व में फहरा रही है सनातन धर्म की पताकाः महाराज

दुर्ग (छत्तीसगढ़)/देहरादून। भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने देशवासियों को पंचायतीराज दिवस की शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ के दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की जनता से भाजपा के प्रत्याशी को विजयी दिलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी और राज्य में भाजपा नेतृत्व वाले सरकार में देश व राज्य का सर्वांगीण विकास हो रहा है। देश दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। हम सबको मिलकर केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की सभी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना है और समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की धारा से जोड़ना है।
भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने देशवासियों को पंचायतीराज दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बुधवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के समर्थन में साजा में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से बाहर निकाल कर कोविड में गरीबों तक अन्न और उनकी सहायता के लिए वैक्सीन पहुंचने का कार्य किया। केंद्र सरकार ने दुर्ग संसदीय क्षेत्र के 3,39,471 घरों में से 1,93,321 घरों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत नए जल कनेक्शन प्रदान किये। पीएम किसान योजना के अंतर्गत 2,90,076 किसानों को विभिन्न किस्तों के माध्यम से 176.11 करोड रुपए का भुगतान किया गया। केंद्र की मोदी सरकार ने राज्य में आर्थिक समृद्धि, इंफ्रास्ट्रक्चर कनेक्टिविटी और समाज कल्याण की दिशा में जहां अनेक कार्य किए हैं वहीं राज्य की भाजपा सरकार ने प्रदेश के सभी वर्गों साहू, कुर्मी, सतनामी आदि तमाम समाजों के लोगों को साथ लेकर उनके लिए सामाजिक भवनों का निर्माण करवाया।
उन्होंने उत्तराखंड में पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमने पंचायतों को सशक्त करने के लिए विधानसभा सदन में भारत के संविधान की 11वीं अनुसूची में वर्णित समस्त 29 विषयों को पंचायती राज संस्थाओं को सौंपने का संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जहां एक ओर देश में विकास की गंगा बह रही है वहीं हमें आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को एक झटके में हटा दिया गया। अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के साथ साथ आज विश्व में सनातन धर्म की पताका फहरा रही है। इसलिए मेरा प्रभु राम के ननिहाल और माता कौशल्या के माईके की इस भूमि की के लोगों से अनुरोध है कि कि वह देश को और अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए केंद्र में पुनः मोदी सरकार को सत्तारुढ़ करने के लिए भाजपा को वोट दें। इस मौके पर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल, साजा विधायक, ईश्वर साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, अवधेश चंदेल, संबलाराम, नथमल कोठारी, प्रीतपाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments