Latest news
29 मई से शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया, कार्मिको को मिलेगा प्रशिक्षण मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से किया संवाद, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत सोमेंद्र सिंह बोहरा के परिजनों को सौंपी 10 लाख की सहायता राशि माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्रः सीएम धारी देवी पर्यटन सर्किट के निर्माण में लायें तेजीः डाॅ. धन सिंह रावत मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से चारधाम यात्रियों का 10 करोड़ का बीमा अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती मां सुरकंडा देवी जागरण 24 मई को नानकमत्ता में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अधिकारी पूरी गंभीरता से करें कार्यः सांसद बलूनी

[t4b-ticker]

Sunday, May 17, 2026
Homeउत्तराखण्डमोदी के घाम तापो टूरिज्म की संकल्पना के तहत काम करेगा पर्यटन...

मोदी के घाम तापो टूरिज्म की संकल्पना के तहत काम करेगा पर्यटन विभागः महाराज

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गंगोत्री धाम के शीतकालीन पूजा स्थल हर्षिल-मुखबा से शीतकालीन यात्रा की ब्रांडिंग करने और पर्यटन की एक नई विधा ष्घाम तापो टूरिज्मष् को प्रोत्साहित करने पर उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेशभर में नए-नए पर्यटन स्थल स्थापित होंगे और बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड का रुख करेंगे।
प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि उत्तराखंड में जगह-जगह कॉरपोरेट और वेडिंग डेस्टिनेशन बने इसके लिए प्रदेश के पर्यटन विभाग को स्थान चिन्हित करने के लिए शीघ्र ही निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग वातानुकूलित कमरों में बैठे रहते हैं, जिस कारण वह धूप का आनंद नहीं ले पाते और शरीर में अक्सर विटामिन-डी की कमी हो जाती है। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के मकसद से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ष्घाम तपो टूरिज्मष् की संकल्पना खाका खींचा है। श्री महाराज ने कहा कि दिल्ली जैसे महानगरों में जब फोग रहता है उस समय उत्तराखंड आकर लोग यहां की स्वच्छ जलवायु, वातावरण और धूप का आनंद लेकर विटामिन-डी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के देवभूमि उत्तराखंड से ष्घाम तापो टूरिज्मष् का उद्घोष करने से निश्चित रूप से प्रदेश के पर्यटन को अधिक विस्तार मिलेगा और दुनिया के पर्यटकों को उत्तराखंड आने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments