Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्ड250 से अधिक वाहनों का चालान, 60 को किया सीज

250 से अधिक वाहनों का चालान, 60 को किया सीज

देहरादून। ओएनजीसी चौक पर हुए हादसे के बाद पुलिस चेकिंग अभियान जारी है। इस दौरान नियमों के विरुद्ध वाहन दौड़ाने वालों पर भी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही हुड़दंग मचाने वाले कुछ युवाओं को गिरफ्तार किया गया। यही नहीं होटल में शराब पीने और पिलाने वालों का भी पुलिस ने चालान किया। रात के समय दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वाले 60 लोगों के वाहनों को सीज किया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली थी कि तनिष्ठ रेस्टोरेंट शास्त्री नगर में शराब पिलाई जा रही है।
इस दौरान पुलिस ने छापा मारा तो होटल स्वामी फूल सिंह निवासी सारथी विहार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही वहां बैठकर शराब पी रहे 12 लोगों के चालान किए गए। इनमें विश्वनाथ, लोकेश, संजय बिष्ट, ऋतिक गुसाईं, कमल गुसाईं निवासी चंडीगढ़, हीरा सिंह, अभिनय, राहुल, मनोज, राजेश और शिव मंगल आदि शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, रविवार शाम को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक बाइक पर पांच लोग सवार थे। पुलिस ने बाइक के नंबर पर जांच की तो उसे राजपुर थाने लाया गया। मामले में पुलिस ने बाइक सवार अयान निवासी जलालाबाद, शामली यूपी, कासिफ निवासी रुड़की, शाकिब निवासी जलालाबाद, शामली यूपी, गुलफाम निवासी गुजरहेड़ी मुजफ्फनरनगर यूपी और नौशाद निवासी मंडी मुजफ्फरनगर यूपी के चालान किए। बाइक को सीज कर दिया गया है।
गुच्चूपानी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और हुड़दंग कर रहे चार युवकों पुलिस ने पकड़ लिया। युवकों का वीडियो वायरल हुआ था, इसके बाद कार्रवाई की गई। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है। प्रियांशु निवासी करनाल, यश राणा निवासी करनाल, कुणाल निवासी मुजफ्फरनगर यूपी और सम्राट निवासी सहारनपुर यूपी के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने देर रात वाहनों की चेकिंग में दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की। इस दौरान 250 से अधिक वाहनों के चालान किए गए, जबकि 60 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने रात में सामान डिलिवर करने वाली कंपनी के वाहनों को भी चेक किया। इस दौरान कई वाहनों के चालान किए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments