Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डनौ लाख से अधिक लोग उठा चुके हैं आयुष्मान योजना का लाभः...

नौ लाख से अधिक लोग उठा चुके हैं आयुष्मान योजना का लाभः डा धन सिंह रावत

पिथौरागढ़/देहरादून: राज्य में आयुष्मान योजना के तहत अब तक 9 लाख से अधिक मरीजों का मुफ्त उपचार किया जा चुका है। जिस पर राज्य सरकार ने लगभग 1720 करोड़ की धनराशि खर्च कर दी है। सरकार ने सूबे में पांच वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को आयुष्मान कार्ड मुहैया कराने और शत-प्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाने का लक्ष्य रखा है। है। आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत इस कार्य को गति दी जा रही है।
कुमाऊं मण्डल के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यहां मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि राज्य सरकार प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करने के लिये प्रतिबद्ध है। जिसके लिये केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर उतरने के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि राज्य में 9.11 लाख से अधिक लोगों का आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क उपचार किया जा चुका है जिस पर राज्य सरकार 1720 करोड़ से अधिक की धनराशि व्यय कर चुकी है। इसके अलावा 2800 लाभार्थियों का कोविड व ब्लैक फंगस का उपचार भी आयुष्मान योजना के तहत किया गया जिस पर राज्य सरकार ने रूपये 27.5 करोड की धनराशि खर्च की है। राज्य में अब तक लगभग 52.66 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य मार्च 2024 से पहले सूबे में पांच वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का है। इसी प्रकार राज्य में लगभग 62 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) बनाये जा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य राज्य में शत-प्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाने का है। डॉ. रावत ने बताया कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्रदेश में प्रत्येक व्यक्ति के लिये प्रति वर्ष रूपये 05 लाख तक के निःशुल्क उपचार की व्यवस्था है। जिसमें 26 प्रमुख बीमारियों हेतु 1671 पैकेजों के माध्यम से चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रदेश में सूचीबद्ध अस्पतालों की कुल संख्या 248 है जिसमें 102 राजकीय व 146 निजी चिकित्सालय शामिल है। इसके अलावा इस योजना के तहत देशभर में 26 हजार से अधिक चिकित्सालय सूचीबद्ध हैं, जहां पर प्रदेश का कोई भी आयुष्मान कार्ड धारक व्यक्ति निःशुल्क इलाज करा सकता है। डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश में आयुष्मान योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।प्रदेश में आयुष्मान भव योजना के अंतर्गत पंचायत व शहरी वार्डों में आयुष्मान कार्ड तैयार कर लाभार्थियों को वितरित किये जा रहे हैं। सूबे में अब तक 52.66 लाख आयुष्मान कार्ड वितरित किये जा चुके हैं। जिसमें अल्मोड़ा जनपद में 2 लाख 66 हजार, बागेश्वर में 01 लाख 14 हजार, चमोली 02 लाख 04 हजार, चम्पावत 01 लाख 19 हजार, देहरादून 10 लाख 92 हजार, हरिद्वार 08 लाख 85 हजार, नैनीताल 05 लाख 02 हजार, पौड़ी गढ़वाल 03 लाख 83 हजार, पिथौरागढ़ 02 लाख 14 हजार, रूद्रप्रयाग 01 लाख 25 हजार, टिहरी 03 लाख 21 हजार, ऊधमसिंहनगर 08 लाख 59 हजार तथा उत्तरकाशी में 01 लाख 82 हजार कार्ड लाभार्थियों को जारी किये जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments