Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीयसरोगेसी के जरिये बेबी गर्ल की माँ बनी देसी गर्ल प्रियंका

सरोगेसी के जरिये बेबी गर्ल की माँ बनी देसी गर्ल प्रियंका

देहरादून: बॉलीवुड में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब मां बन चुकी हैं। सरोगेसी के जरिए मां बनी अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में जानकारी साझा करते हुए सभी से अपनी निजता बनाए रखने की अपील की | बता दें कि प्रियंका और निक एक बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन गए हैं | प्रियंका से पहले भी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, शिल्पा शेट्टी, शाहरुख खान, आमिर खान, करण जौहर, एकता कपूर और तुषार कपूर जैसे कई सितारे सरोगेसी की मदद से पेरेंट्स बन चुके हैं |

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ समय पहले ही पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।’

सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक जोनस के माता-पिता बन ने की खबर सामने आते ही इस कपल को बधाई का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रियंका के इस पोस्ट पर उनके फैंस से लेकर कई सेलेब्रिटी तक कमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा कपल के दोस्त और परिवार वाले भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक- दूसरे के साथ साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने राजस्थान में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से शादी रचाई थी| हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह भी मनाई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments