Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डपर्वतारोही रोहित भट्ट ने राज्यपाल से की भेंट

पर्वतारोही रोहित भट्ट ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में रोहित भट्ट ने भेंट की। श्री भट्ट टिहरी गढ़वाल के युवा पर्वतारोही हैं। वे विश्व की सबसे ऊँची पर्वत चोटियों में शामिल तीसरी व अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलिमंजारो पर इस वर्ष जनवरी में 361 फिट का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर रिकॉर्ड बनाने वाले पहले पर्वतारोही बने हैं। उन्होंने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर 101 फीट लंबा तिरंगा फहराकर भी विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने बताया की अक्टूबर में दक्षिणी अमेरिका की चोटी आरोहण के लिए चयन हुआ है। राज्यपाल ने युवा पर्वतारोही रोहित भट्ट को युवाओं का प्रेरणास्त्रोत बताते हुए अफ्रीका और यूरोप की सबसे ऊँची चोटियों को फतह करने और वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिये उन्हें बधाई दी। उन्होंने श्री भट्ट को इस अभियान हेतु हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments