Latest news
मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर से खुल गयी उत्तराखण्ड की बंद सड़कें उत्तराखण्ड से जल्द खुलेगा कैलाश यात्रा का रास्ता राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में त्वरित होगा शिकायतों का निस्तारण गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को किया जाएगा लोकार्पण ऊर्जा निगम मुख्यालय पर रीजनल पार्टी ने किया प्रदर्शन सभी पुराणों ने गौ को माता का सम्मान दियाः ग़ोपाल मणि महाराज स्पीकर ने विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश खड़गे ने पत्र गलत पते पर भेजा, राहुल को समझाते तो पत्र लिखने की नौबत नहीं आतीः महेंद्र भट्ट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक मनीष थापा को श्रद्धांजलि अर्पित की उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार
Friday, September 20, 2024
Homeराष्ट्रीयसांसद संतोख चौधरी की हदय गति रुकने से मौत,भारत जोड़ो यात्रा में...

सांसद संतोख चौधरी की हदय गति रुकने से मौत,भारत जोड़ो यात्रा में थे शामिल

देहरादून: जालंधर के सांसद संतोख चौधरी का 76 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया| वे राहुल गाँधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थेI इसी दौरान फगवाडा के नजदीक भाटिया गांव के पास उन्हें दिल का दौरा पड़ाI उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका देहांत हो गयाI चौधरी के देहांत के बाद भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई।

संतोख चौधरी दोआबा के बड़े दलित नेता थे। वे दूसरी बार सांसद बने थे। संतोख चौधरी पंजाब में मंत्री रह चुके थे। वे पंजाब के पहले शिक्षामंत्री मास्टर गुरबंता सिंह के बेटे थे। उनके बेटे विक्रमजीत सिंह चौधरी फिल्लौर के विधायक हैं। 

चौधरी 2014 में अकाली दल के पवन कुमार टीनू को हराने के बाद 16 वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। साल 2004 से लेकर 2010 तक वे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रहे। 2002 में कांग्रेस सरकार के दौरान वे सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास, समाज कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग के मंत्री रहे। 2002 में वे फिल्लौर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीते। उन्होंने अकाली दल के सरवन सिंह को हराया था।

राहुल गांधी जालंधर में सांसद संतोख चौधरी के घर पहुंच गए हैं। उनके साथ सांसद मनीष तिवारी भी हैं। संतोख चौधरी के निधन पर पंजाब के नेताओं ने शोक जताया है।चौधरी के आकस्मिक निधन पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी शोक जताया। केजरीवाल ने कहा कि संतोख चौधरी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उसके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

रविवार को होगा अंतिम संस्कार, फिर शुरू होगी यात्रा
पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने एलान किया कि रविवार सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार होगा उसके बाद यात्रा शुरू होगीI

पंजाब के पूर्व सीएम और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संतोख चौधरी के निधन पर शोक जताया। कैप्टन ने कहा कि दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख सिंह चौधरी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments