Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमिट्टी,अनाज से भरे कलश अमृत वाटिका नई दिल्ली के लिए वाहनों के...

मिट्टी,अनाज से भरे कलश अमृत वाटिका नई दिल्ली के लिए वाहनों के माध्यम से रवाना किया

देहरादून। देश के जाबांज वीरों के शौर्य और बलिदान को समर्पित मेरी माटी मेरा देश अभियान का जनपद स्तरीय कार्यक्रम के उपरान्त कल (शनिवार) को राज्य स्तर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिट्टी, अनाज  से भरा कलश को उत्तराखंड की पारंपरिक लोक संस्कृति व गाथाओं के साथ सम्मानपूर्वक अमृत वाटिका नई दिल्ली के लिए वाहनों के माध्यम से रवाना किया जाएगा। जिलाधिकारी सोनिका के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान के नेतृत्व में जिले के सभी विकास खंडों में इस कार्यक्रम को भव्य रूप में सम्मान के साथ मनाया गया। जनपद के प्रत्येक गांव में सम्मान समारोह आयोजित कर देश के प्रति अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले जांबाजों के परिजनों को सम्मानित किया गया। तदोपरांत गांव की पवित्र माटी को कलश में भरकर पहले विकासखण्ड मुख्यालय में एकत्रित करने के उपरान्त   प्रत्येक विकासखण्ड से मिट्टी कलश को जनपद मुख्यालय में लाया गया। जिसे कल (शनिवार) को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद औपचारिक रूप देश राजधानी के लिए रवाना किया जाएगा। कलश यात्रा आगामी दिनों कर्तव्य पथ दिल्ली में सम्पन्न होगी।
जनपद में जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन  में आयोजित कार्यक्रम में नोडल अधिकारी मेरी माटी मेरा देशध् मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान के कुशल नेतृत्व में जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम के तहत 9 अक्टूबर को विकास खंड कालसी,10 अक्टूबर को डोईवाला,11 अक्टूबर को चकराता एवं 13 अक्टूबर को रायपुर,सहसपुर, विकासनगर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। मिट्टी कलश को विकासखंडों में एकत्र किए गए। कल (शनिवार) को नींबूवाला में संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद मिट्टी कलश यात्रा को सम्मान पूर्वक दिल्ली रवाना किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मेरी माटी मेरा देश अभियान में जिले में आम जनता के साथ   ही,समाजसेवियों,गणमान्यगणों,प्रबुद्धजनों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा बढ़चढ़कर प्रतिभाग कर अभियान को सफल बनाया।  उक्त अभियान के अंतर्गत प्रत्येक गांव में देश सेवा के प्रति अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर वीर सपूतों को याद किया गया। तथा उनकी याद में गांव में अविस्मरणीय शीला फलक की स्थापना की गई। साथ ही गांव में समारोह आयोजित कर शहीद वीर सपूतों के माता पिता एवं उनके परिजनों एवं सम्बन्धितों  को सम्मानित किया गया।  
———————————————–

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments