Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपुलिस की आंखों में धूल झोंककर दुष्कर्म का आरोपी मुकेश बोरा फरार

पुलिस की आंखों में धूल झोंककर दुष्कर्म का आरोपी मुकेश बोरा फरार

लालकुआं। दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा लालकुआं दुग्ध संघ का अध्यक्ष मुकेश बोरा पुलिस की आखों में धूल झोंकता हुआ किच्छा तक पहुंच गया लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नही लगी। बताते चले कि गुरूवार को जब दुष्कर्म के आरोपी भाजपा से निष्कासित एवं नैनीताल दुग्ध संघ का अध्यक्ष मुकेश बोरा को संपत्ति कुर्क एवं इनाम की घोषणा होने की पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिली तो उसने नेपाल भागने की योजना बना डाली। वह अल्मोड़ा से किराये की टैक्सी और किच्छा तक पहुंच गया। लेकिन लगातार 24 घंटे बोरा पर नजर रखने वाली हल्द्वानी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
वह तो गनीमत रही कि ऊधमसिंह नगर के किच्छा पहुंचने पर टैक्सी चालक को उस पर शक हो गया। उसने पुलभट्टा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बोरा टैक्सी छोड़कर फरार हो गया। लेकिन इससे हल्द्वानी पुलिस और खुफिया तंत्र की सक्रियता पर सवाल उठाने लगे हैं। इधर पुलिस सूत्रों के अनुसार ऊधमसिंह नगर जिले में तैनात एक परिवहन विभाग के अधिकारी की पत्नी रामगढ़ व उसके आस-पास के क्षेत्र की नेत्री है। मुकेश बोरा के नेत्री के पति से मित्रता के गहरे संबंध है। नेत्री के पति की मदद से टैक्सी बुक कराई थी।
सूत्रों का कहना है कि अधिकारी की पहचान नेपाल के होटलों तक है। पुलिस ने अधिकारी और उसकी पत्नी को रडार पर ले रखा है शिंकजा कसते हुए उनसे पुछताछ भी शुरू कर दी है। उधर पुलिस ने उस मोबाइल नंबर की जांच की जिसे वह अल्मोड़ा में इस्तेमाल कर रहा था। मोबाइल नंबर किसी और के नाम से मिला है अब सहयोग करने वाले परिचित की तलाश में जुट गई है।
इधर नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश जारी है जल्द ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी तथा गिरफ्तार न होने पर इनमी घोषणा करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments