Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्ड"जन सेवा" थीम पर बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविरों का होगा आयोजन

“जन सेवा” थीम पर बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविरों का होगा आयोजन

जिलाधिकारी ने दिए जरुरी निर्देश

रुद्रप्रयाग: राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर एक साल नई मिसाल, व “जन सेवा” थीम पर जनपद की दोनों विधान सभाओं के अंतर्गत बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शिविरों के सफल आयोजन हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों को नोडल नामित किया है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विधान सभा केदारनाथ के अंतर्गत 25 मार्च को राजकीय इंटरमीडिएट काॅलेज फाटा में तथा 27 मार्च को पीएचसी चंद्रनगर में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह विधान सभा रुद्रप्रयाग के अंतर्गत 28 मार्च को सिद्धसौड़ में तथा 29 मार्च को जूनियर हाईस्कूल बैंरागना कांडई में बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को केदारनाथ और मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार को विधान सभा रुद्रप्रयाग हेतु ओवर ऑल नोडल नामित किया गया है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी को सहायक नोडल बनाया गया है। इसके अलावा आयोजन स्थल पर चिकित्सा शिविर हेतु समुचित व्यवस्थाओं के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चैक स्वीकृति पत्र वितरण आदि व्यवस्थाओं के लिए जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, तथा परियोजना निदेशक केके पंत को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। आयोजन स्थल पर समस्त संबंधित विभागों के स्टाॅल की व्यवस्था के लिए मुख्य कृषि अधिकारी व जिला उद्यान अधिकारी को, आयोजन स्थल पर टैंट साउंड सिस्टम आदि के लिए अधिशासी अभियंता लोनिवि, जलपान व भोजन व्यवस्था के लिए जिला पूर्ति अधिकारी विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं तथा दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी को नोडल बनाया गया है।

जिलाधिकारी ने उक्त आयोजित होने वाले शिविरों के सफल संचालन के लिए संबंधित नोडल अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि उक्त कार्यक्रम अति महत्वपूर्ण व समयबद्ध है जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता माफ़ करने लायक नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments