Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत दून के 5 ब्लाॅकों में...

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत दून के 5 ब्लाॅकों में कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। मेरी माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत जनपद के 5 विकास खण्डों (चकराता, कालसी, रायपुर, सहसपुर एवं विकासनगर) में कार्यक्रम का संचालन हुआ, जिसमें आज 12 अगस्त को जनपद में 62 ग्राम पंचायतों में ( 09 अगस्त 2023 से आतिथि तक कुल 176 ग्राम पंचायतों में) कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत शिलाफलकम की स्थापना, पंचप्रण शपथ एवं सेल्फी, वसुधा वन्दन, वीरों का वन्दन तथा झण्डारोहण किया गया एवं अन्त में राष्ट्रगान के माध्यम से कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम्य विकास मंत्री, उत्तराखण्ड गणेश जोशी एवं विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुण्डीर, विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ एवं सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के जिला पंचायत सदस्य, प्रधानगण, सम्मानित वीरों के परिजन, ग्रामीणजन तथा सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आदि उपस्थित थे।
आगामी 15 अगस्त तक जनपद की सभी 401 ग्राम पंचायतों एवं 7 शहरी क्षेत्रों में उक्त कार्यक्रम करवाया जायेगा तत्पश्चात प्रत्येक ग्राम पंचायत ध् नगरीय क्षेत्रों से विकास खण्ड एवं विकास खण्ड से नई दिल्ली कर्तव्य पथ तक मिट्टी यात्रा निकाली जायेगी। कार्यक्रम का अन्तिम समारोह नई दिल्ली कर्तव्य पथ पर  27 अगस्त 2023 से 30 अगस्त 2023 तक आयोजित किया जायेगा. जिसमें प्रत्येक राज्य से लाई गयी मिट्टी से विशेष वाटिका जिसे अमृत वाटिका कहा जायेगा, का निर्माण किया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments