Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत गुच्चु पानी में होने वाले...

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत गुच्चु पानी में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

देहरादून। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत् ‘मेरी माटी मेरा देश‘ अभियान के अन्तर्गत जनपद में 13 अगस्त को प्रस्तावित  मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सोनिका ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल गुच्चु पानी का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम पर सभी व्यवस्थाएं वर्षा को मध्यनजर रखते हुए की जाएं जिसके लिए वाटरपू्रफ टैन्ट आदि व्यवस्थाएं के साथ ही कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले माननीयों, जनप्रतिनिधियों, आमजनमानस के बैठने की व्यवस्था आदि यथाशीघ्र कर ली जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर शिलाफलकम की स्थापना ,पंचप्रण शपथ एवं सेल्फी प्वांईट, ध्वज स्थल,  वसुधा वन्दन कार्यक्रम अमृत वाटिका, वीरों का वन्दन कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों के परिवारों को सम्मानित करने हेतु कार्यक्रम में सेवानिवृत्त रक्षाकर्मियो, राज्य एवं केन्द्रीय सुरक्षा बलों, राज्य पुलिस कर्मियों एवं ड्यूटी के समय शहीद हुए बहादुरों के परिवार को भी सम्मानित करने आदि समुचित कार्यक्रम को सभी विभाग जिम्मेदारी से दायित्वों निर्वहन करते हुए  सुव्यवस्थित रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए।  
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम मनुज गोयल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नोटियाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments