Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डआम जनमानस की भावनाओं से जुड़ा है मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रमः...

आम जनमानस की भावनाओं से जुड़ा है मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रमः डा धन सिंह रावत

देहरादून/पौड़ी। झमाझम बरसात के बीच प्रदेश के कैबिनट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज देश के प्रथम सीडीएस शहीद जनरल विपिन रावत के पैतृक गांव विकासखण्ड द्वारीखाल के अंतर्गत आने वाले सैंण गांव पहुंचे। वहां उन्होंने अमर शहीद जनरल रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत देश के प्रथम सीडीएस के घर पर उन्हें नमन करते हुए कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि जनरल रावत के बलिदान को यह देश कभी नहीं भुला पाएगा। उनकी देशभक्ति और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदा प्रेरणा देती रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत अमर शहीदों के घर जाकर उनका वंदन करने का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य से कम नहीं है। अमर शहीदों ने देश के लिए प्राणों का सर्वोच्च बलिदान किया उनके गांव की मिट्टी तक का पूरा देश ऋणी हैं।
डा रावत ने कहा कि मेरे माटी मेरा देश कार्यक्रम जनमानस की भावनाओं से सीधे जुड़ा हुआ है। इसमें भावनाओं का उफान भी है तो देश के लिए मिटने का जज्बा भी गौरवान्वित करता है। इस दौरान उन्होंने जनरल रावत के परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत की, तो कई गौरवान्वित करने वाली यादें भी फिर से ताजा हुई। इस मौके पर पंच प्रण शपथ कार्यक्र में भी लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के गांव पहुंचकर उनके परिजनों से मिलकर वह वीरों का वंदन कर उन्हें श्रद्धांजलि हेतु प्रदेश के कई जनपदों का भ्रमण करेंगे। और इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होने के साथ ही अमर शहीदों की स्मृति में ग्राम पंचायतों में स्मारक पट्टिका स्थापित कर पंच प्रण की शपथ कार्यक्रम में शिकरत करेंगे। इस मौके पर लैंसडाउन के विधायक दलीप रावत, द्वारीखाल के ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments