Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डनड्डा की नई टीम में नरेश बंसल शामिल,उत्तराखण्ड भाजपा में खुशी की...

नड्डा की नई टीम में नरेश बंसल शामिल,उत्तराखण्ड भाजपा में खुशी की लहर

-लोकसभा चुनाव 2024 को भाजपा की नई टीम घोषित

देहरादून: आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने शनिवार को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को इस टीम में सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा की राष्ट्रीय टीम में स्थान पाने वाले उत्तराखंड से वह एकमात्र नेता है। इस टीम में सर्वाधिक महत्व उत्तर प्रदेश को दिया गया है।

भाजपा की इस राष्ट्रीय टीम की घोषणा दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की। उनकी इस टीम में कुल मिलाकर 13 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 लोगों को राष्ट्रीय महामंत्री, एक महामंत्री संगठन व एक सह महामंत्री संगठन शामिल किए गये हैंI 13 में राष्ट्रीय सचिव और राजेश अग्रवाल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के अलावा सांसद नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

नरेश बंसल को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में शामिल किए जाने से प्रदेश भाजपा में खुशी की लहर है। नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश भाजपा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया और बधाइयां दी गई।

उल्लेखनीय है कि नरेश बंसल को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है उन्हे प्रदेश संगठन में महामंत्री रहने से लेकर कई महत्वपूर्ण पदों पर काम करने का अनुभव है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें सह कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है। भाजपा ने अपने राष्ट्रीय संगठन में उत्तर प्रदेश के 5 नेताओं को जगह दी है जो सबसे अधिक है।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा राज्य की सभी 5 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रच चुकी है और अब 2024 के चुनाव में वह हैट्रिक लगाने की तैयारियों में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments