Latest news
भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान पुलिस पर किया हमला, अब घर पर चलेगा बुलडोजर, नगरनिगम ने थमाया नोटिस वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के चुनाव में प्रेम सिंह चौहान प्रांतीय अध्यक्ष चुने गए मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित झण्डे जी के आरोहण के साथ देहरादून का प्रसिद्ध झंडा मेला शुरु देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र

[t4b-ticker]

Monday, March 9, 2026
Homeउत्तराखण्डनंदा गौरा योजना से छुटी हुई करीब 35 हजार बालिकाओं को मिलेगा...

नंदा गौरा योजना से छुटी हुई करीब 35 हजार बालिकाओं को मिलेगा लाभः रेखा आर्या

देहरादून। उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई। कैबिनेट बैठक में 14 प्रस्तावों पर मुहर लगी। वहीं आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में संचालित नंदा गौरा योजना के तहत छुटे हुए बालिकाओं के हितों के लिए भी अहम निर्णय कैबिनेट के द्वारा लिया गया।विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि नंदा गौरा योजना के तहत जो बालिकाएं छूट गयी थी उनको योजना का लाभ देने को मंजूरी प्राप्त हुई है जिसमे लगभग 35088 बालिकाओं को योजना का लाभ मिलेगा।
साथ ही बताया कि सरकार की यह एक अहम योजना है ।लेकिन कुछ बालिकाएं इस योजना का लाभ नही ले पा रही थी जिसके लिए ही सम्पूर्ण कैबिनेट के साथियों द्वारा यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है।कैबिनेट मंत्री ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की यह घोषणा थी कि नंदा गौरा योजना से जो बालिकाएं लाभ लेने से छूट गई हैं जिनका की भुगतान लंबित चल रहा था ।ऐसी बालिकाओं को हम योजना का लाभ दे।जहां आज कैबिनेट में इस विषय को लाया गया साथ ही इसके लिए धन की स्वीकृति भी हो गई है जो कि लभभग 57 करोड़ की है।कहा कि जैसे ही यह राशि विभाग को उपलब्ध होती है उसके पश्चयात यह राशि छुटे हुए बालिकाओं के खातों में डीबीटी के जरिये भेज दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments