Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधस्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून: आईएसबीटी पुलिस ने स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार आईएसबीटी पुलिस महाराणा प्रताप पार्क में संदिग्धों की तलाश में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध हालत मे टहलता दिखाई दिया। जब पुलिस उससे पूछताछ के लिए उसके पास जाने लगी तो वह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। किन्तु पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। जब उसे हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गयी तो आरोपी के पास से 8.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस उसे थाने ले आयी

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नदीम पुत्र यासीन निवासी आजाद काॅलोनी निकट राणा पैलेस थाना मण्डी जिला सहारनपुर उप्र बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला  दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments