Latest news
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव में किया प्रतिभाग कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मामले में बढ़ सकती हैं गिरधारी लाल साहू की मुश्किलें केदारताल में लापता सात ट्रैकर्स और गाइड की तलाश जारी मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के... मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित की गई परेड शनिवार से फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लबः धामी उत्तराखंड पुलिस को मिला नया ध्वज और प्रतीक चिन्ह

[t4b-ticker]

Monday, November 2, 2026
Homeउत्तराखण्डदून में राष्ट्रीय सरस मेले का आयोजन 18 से 27 अक्टूबर तक...

दून में राष्ट्रीय सरस मेले का आयोजन 18 से 27 अक्टूबर तक होगा

देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने किसान भवन सभागार रिंग रोंड में जनपद में आयोजित होने जा रहे सरस मेले की तैयारियों के सम्बन्ध बैठक कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जनपद में 18 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अधिकारियों की समिति बनाते हुए दायित्व सौंपे गए हैं। साथ ही प्रत्येक दिन गोष्ठी एवं कार्यशाला हेतु प्रभारी अधिकारी नामित किये गए हैं, जो अपने-अपने दिवस में आयोजित गोष्ठी/कार्यशाला के प्रभारी होंगे। उन्होंने गठित समिति के सदस्यों को आपस में समन्वय बैठक करते हुए मेले के सफल आयोजन की तैयारी की कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने समिति के सदस्यों एवं नामित अधिकारियों को उनके कार्यों एवं दायित्वों की के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बेहतर आपसी समन्वय से दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस, पेयजल,विधुत,संस्कृति,स्वास्थ्य आदि सहित विभागीय अधिकारियों को समस्त तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेले का आयोजन रेंजर्स ग्राउंड देहरादून में किया जाएगा। दस दिवसीय यह आयोजन 18 अक्टूबर से प्रारंभ होगा जो कि 27 अक्टूबर तक चलेगा। इस आयोजन में स्वयं सहायता समूहों के प्रतिभागियों,दस्तकारों,हस्तकला कारीगरों द्वारा अपने स्टालों की प्रदर्शनी और उनका विक्रय किया जाए। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम को सफल व दिव्य बनाए जाने हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है जिनमे वीआईपी समिति, स्वास्थ्य समिति, प्रचार-प्रसार समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति,वाहन व्यवस्था समिति, पेयजल, विधुत , स्वच्छता , अग्नि ,यातायात, स्वागत एवं आमंत्रण समिति,आवास व्यवस्था समिति सहित कुल 24 समितियों के सदस्यों को नामित किया गया है। वहीं दैनिक कार्यक्रम के अनुसार मेला गतिविधियों के संचालन के लिए दस दिवस प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई है जो कि प्रतिदिन मेला स्थल पर रहेंगे और समितियों के साथ समन्वय बनाते हुए प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। साथ ही सभी को मेले के आयोजन को सफल बनाने और अपने अपने कार्याे का सफलतापूर्व निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह,जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह,सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल, डीपीओ जितेंद्र कुमार, आदि सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments