Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डनेहरू ग्राम गोलीकाण्डः सीएम के निर्देश पर विधायक ने मृतक के परिजनों...

नेहरू ग्राम गोलीकाण्डः सीएम के निर्देश पर विधायक ने मृतक के परिजनों से की मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ नेहरूग्राम में हुई गोलीबारी में मारे गये दीपक बडोला के घर उसके परिजनों से मिले। इस दौरान एसएसपी अजय सिंह भी मौजूद रहे।
गुरूवार को यहां मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि के रूप में विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ द्वारा डोभाल चैक पर हुई फायरिंग की घटना में मृतक स्व. दीपक बडोला के आवास पर जाकर उनके पिता व पत्नी से मुलाकात की गई। मुलाकात के दौरान एसएसपी अजय सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान मृतक दीपक बडोला के परिजनों को घटना में शामिल आरोपियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया गया। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि उक्त केस की कोर्ट में मजबूत पैरवी सुनिश्चित करते हुए घटना में शामिल सभी आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जायेगी साथ ही आरोपियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्ति को चिन्हित करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत उसके जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। इसके अतिरिक्त आरोपियों के अवैध कारोबार में जो भी व्यक्ति उनके साथ संलिप्त पाये जायेंगे उन सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जायेगी तथा आरोपियों की सम्पत्ति का सम्बन्धित विभाग से परीसीमिन, आंकलन कराते हुए यदि उत्तफ सम्पत्ति अवैध पाई जाती है तो शीघ्र ही उसके ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। मृतक दीपक बडोला के परिजनों से मुलाकात के दौरान परिजनों द्वारा बताया गया कि उन्होंने कभी मृतक व घायलों के लिए कोई मुआवजा की मांग नहीं की गई थी कुछ व्यक्तियों द्वारा अपना उद्देश्य पूर्ति के लिए दुष्प्रचार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments