Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeराष्ट्रीयबस-ऑटो की टक्कर में नौ लोगों की हुई मौत

बस-ऑटो की टक्कर में नौ लोगों की हुई मौत

देहरादून: पश्चिम बंगाल में एक ऑटो और बस के आमने-सामने आने से नौ लोगो की मौत हो गई| इस हादसे पर प्रधानमंत्री व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने अपना दुख व्यक्त किया हैं|

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में मंगलवार को ऑटो और बस की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार नौ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि ऑटो सवार सभी यात्री खेत में काम करके वापस लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। अभी तक मृतकों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि टक्कर के कारण ऑटो के परखच्चे उड़ गए। किसी तरह से ऑटो को बस के अंदर से निकाला गया। पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

इस हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना दुख व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपए देने की घोषणा की है।

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि हम मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये प्रदान करेंगे। सोम्याबोथी योजना के तहत, प्रत्येक मृतक के अंतिम संस्कार के लिए 2000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। मृतक के परिवारों को विशेष जीआर प्रदान किया जाएगा|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments