Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिनिशंक ने किया गुजरात और हिमाचल में बीजेपी की बहुमत से जीत...

निशंक ने किया गुजरात और हिमाचल में बीजेपी की बहुमत से जीत का दावा

देहरादून: हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक नगर निगम में शताब्दी समारोह में शामिल हुए I इस दौरान उन्होंने भाजपा की गुजरात और हिमाचल में बहुमत से सरकार बनने का दावा किया I

निशंक ने कहा कि पूरा देश आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास योजनाओं और नीतियों का कायल है। जनपद हरिद्वार के पंचायत चुनाव में भाजपा ने रिकार्ड बनाया है। सभी छह ब्लाक प्रमुख भाजपा के बने हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध रूप से भाजपा का निर्वाचित हुआ है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश गुजरात में फिर से भाजपा स्वयं को दोहराने जा रही है। दोनों प्रांतों में भाजपा की स्पष्ट बहुमत वाली सरकार आ रही है। दिल्ली में उत्तराखंड की युवती की हत्या के तीन आरोपितों को सर्वोच्च न्यायालय की ओर से बरी किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले में कानूनी विशेषज्ञों की राय ली जाएगी। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments