Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयनीतीश ने साधा कांग्रेस पर निशाना, स्टैंड क्लियर रखने की दी नसीहत

नीतीश ने साधा कांग्रेस पर निशाना, स्टैंड क्लियर रखने की दी नसीहत

देहरादून: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आयोजित महागठबंधन की रैली के दौरान अपने संबोधन में महागठबंधन में सहयोगी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा हैI नीतीश ने दो टूक शब्दों में महागठबंधन के धर्म को याद दिलाते हुए कांग्रेस को अपना स्टैंड क्लियर रखने को कहा| वहीं उन्होंने केंद्र में काबिज भाजपा सरकार पर बिहार की अनदेखी करने का अरूप लगायाI

पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की महारैली में सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन में सहयोगी कांग्रेस पार्टी को नसीहत देते हुए कहा कि, कांग्रेस सभी सहयोगियों के सम्मुख अपना स्टेंड साफ़ करेI हम लोग एक साथ रहेंगे तो भाजपा को 2024 के चुनाव में 100 सीट भी नहीं मिल पाएगी। वहीं केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए बोले कि बिहार के विकास के लिए केंद्र ने कोई काम नहीं किया। भाजपा की तरफ से कोई काम देशहित में नहीं हो रहा है। बिहार को जितना मदद का भरोसा दिया गया, वह आज तक नहीं मिला। आठ साल में केंद्र की ओर से मात्र 59 लाख करोड़ की राशि मिली है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्णिया में एयरपोर्ट सबसे पहले बनना था, लेकिन नहीं बना। एयरपोर्ट के लिए जितनी जमीन मांगी गई, हमने दिया। अमित शाह ने पूर्णिया में आकर कह दिया एयरपोर्ट चालू हो गया, लेकिन आज तक एयरपोर्ट चालू नहीं हो पाया। नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस अपना स्टैंड क्लियर करे।

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे पिता लालू यादव ने संप्रदायिक तत्वों के सामने कभी घुटने नहीं टेके। जब लालू यादव ने घुटने नहीं टेके, तो मैं भी उनका बेटा हूं। भाजपा में कोई लीडर नहीं रह गया है, सब डीलर बन गये है। भाजपा नफरत की राजनीति करना चाहती है। आज भाजपा के खिलाफ जो बोलता है, उसके यहां छापा पड़ता है। भाजपा के साथ जो रहता है, वह हरिश्चंद्र हो जाता है

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments