Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमोदी की गारंटी से अछूता नहीं कोई वर्ग, कार्यकर्ताओं के मेहनत से...

मोदी की गारंटी से अछूता नहीं कोई वर्ग, कार्यकर्ताओं के मेहनत से हासिल करेंगे लक्ष्यः गौतम

देहरादून। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि बेशक, लक्ष्य बड़ा है। लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओ की कठिन मेहनत से इसे हासिल कर लेगी। उन्होंने कहा कि आज मोदी गारंटी से कोई वर्ग अछूता नहीं है, लेकिन कांग्रेस झूठे वादों की गारंटी दे रही है। उन्हें पहले अपने शासन वाले राज्यों में इन्हे लागू कर दिखाना चाहिए। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में श्री गौतम ने कहा कि हमने जनता के साथ मिलकर उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लिया है । जनता की राय का संकलन किया जा रहा है कि वह किस तरह से विकास चाहती है। इसी जन अपेक्षा पर आधारित संकल्प पत्र ही भाजपा का घोषणा पत्र होगा जिसे हमारी नई सरकार अमलीजामा पहनाएगी। श्री गौतम ने कहा कि हमारा लक्ष्य भी बड़ा है, लिहाजा हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं को मेहनत भी कठिन करनी है। हम जब कहते हैं कि 5 लाख के अंतर से चुनाव जीतेंगे तो पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इसे पूरा करने के प्रति अपने दायित्व को महसूस करता है।
उन्होंने कहा कि आज मोदी के कार्यों का प्रभाव है कि कोई भी मतदाता या व्यक्ति इससे अछूता नहीं है । मोदी जी के जम्मू कश्मीर दौरे में दुनिया ने देखा है कि किस तरह वहां की जनता उनके स्वागत में उमड़ कर आई । हम सबका साथ सबका विकास के मिशन के साथ काम करते हैं, जिसका नतीजा समाज के सभी वर्गों का आशीर्वाद मिलना है जिसमे अल्पसंख्यक समुदाय के भाई और बहिनें देश की तरक्की में आज हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। मीडिया द्वारा कांग्रेस की 5 गारंटी को लेकर पूछे सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मोदी जी गारंटी तो गारंटी के भी पूरी होने की गारंटी हैं और कांग्रेस झूठ बोलने की गारंटी हैं। यदि वह अपने दावों को लेकर थोड़ी भी गंभीर है तो उसे अपनी कर्नाटक, हिमाचल, तेलंगाना में पहले लागू करके दिखाए।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हम 5 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीतने में कोई कसर नहीं रखना चाहते हैं। हमारी लड़ाई सिर्फ जीतने की नही बल्कि जीत से आगे बढ़ते हुए अधिसंख्य मतदाताओं का आशीर्वाद लेना है। यही वजह है कि प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक के बाद लोकसभा स्तर की प्रबंधन कमेटी की बैठक आयोजित हो रही है। जिसके उपरांत ठीक यही प्रक्रिया विधानसभा स्तर पर क्रियान्विहत की जाएगी।
कांग्रेस की गारंटी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के वजूद रहने की गारंटी नहीं और जिसके कार्यकर्ताओं के पास अपने नेताओं के पार्टी में रहने की गारंटी नहीं, उन्हें जनता को झूठे वादों की गारंटी देने के वजाय अपनी पार्टी बचने की गारंटी देनी चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments