Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस की यात्राओं पर जनता का विश्वास नहींः महेंद्र भट्ट

कांग्रेस की यात्राओं पर जनता का विश्वास नहींः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस की स्वाभिमान यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा, वे कितनी ही यात्रा निकाल लें लेकिन जनता न उनकी यात्रा में आने वाली है और न ही उनके राजनैतिक झांसे में। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राहुल, सोनिया, प्रियंका, खड़गे को किसी राजनैतिक यात्रा से पहले चार धाम यात्रा पर आने की सलाह दी है। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री भट्ट ने कटाक्ष करते हुए कहा, कांग्रेस कब यात्रा  निकलती है कब समाप्त करती है, पता ही नहीं चलता है। मिलते जुलते नामों से कई यात्राएं निकालने वाली कांग्रेस स्वयं तो कंफ्यूज है ही जनता को भी उन तमाम मुद्दों पर कंफ्यूज करना चाहती है जिनका धामी सरकार द्वारा निकाले गए हल से वह संतुष्ट है । कांग्रेस दुखद अंकिता प्रकरण पर सख्त एक्शन, ईमानदार नियुक्ति प्रक्रिया, जोशीमठ आपदा में सर्वश्रेष्ठ राहत पैकेज, श्री बद्री केदार धाम के कायाकल्प को लेकर डबल इंजन की रफ्तार से हैरान-परेशान और मुद्दाविहीन हो गई है। प्रदेश की जनता सरकार के कामों से प्रसन्न है और कांग्रेस के एक ही मुद्दों को जबरदस्ती उठाए जाने से नाराज है। यही कारण है कि उनके कार्यक्रमों से आम लोग नदारद हैं और कांग्रेस नेता आगबबुला होकर समाज विशेष, पार्टी विशेष और व्यक्ति विशेष के लिए अभद्र, अशिष्ठ और अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।
उन्होंने राहुल गांधी के आने पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, वे आए या जाए उत्तराखंड की जनता को कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि राजनैतिक और नैतिक रूप में वह और उनकी पार्टी भरोसा खो चुकी है । हां इतना अवश्य है कि वे भी मोदी जी से प्रेरणा लेते हुए देवभूमि के चार धामों के दर्शन करने आएं ताकि कुछ न कुछ तो वह राज्य के पर्यटन गतिविधियों में योगदान दे सके । अफसोस है कि वर्तमान में गांधी परिवार के किसी सदस्य या कांग्रेस के किसी बड़े नेता ने अब तक दुनिया में सनातन की पहचान वाले चार धाम आने की फुरसत वहीं निकाली  है राजनैतिक कार्यक्रमों एवं यात्राओं के लिए उनके पास 10 दिन तक का समय ही समय है।
श्री भट्ट ने मीडिया द्वारा कांग्रेस और भाजपा की यात्राओं को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा, फर्क साफ है कि कांग्रेस की अपना खोया राजनैतिक सम्मान पाने की यात्रा है और भाजपा राष्ट्रीय एकता और शहीदों के सम्मान के लिए देश की यात्रा में सहयोग दे रही है । मुख्यता भारत सरकार द्वारा संचालित इस मेरी माटी मेरा देश यात्रा में गांव गांव से शहीदों के आंगन की मिट्टी को जनसहयोग से दिल्ली में कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका में मिलाया जाएगा। इसी क्रम में प्रत्येक गांव में शहीद या किसी स्थानीय महत्वपूर्ण व्यक्ति के सम्मान में तालाबों, पोखरों आदि सार्वजनिक जगह पर शिलालेखों ने उकेरा जाएगा। उन्होंने कहा, इसी तरह सभी जगह 75 वृक्षों का रोपण करना और अमृत वर्ष के मद्देनजर देश की तरह प्रदेश को भी तिरंगामय करने का प्रण भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा, सिर्फ राजनैतिक यात्रा निकलने के बजाय कभी कभी देशभक्ति वाले कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करना चाहिए, अन्यथा सूबे की राष्ट्रवादी जनता का आशीर्वाद मिलना उनके लिए असंभव है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments