Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डनिर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की गलती के लिए कोई स्थान नहीं

निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की गलती के लिए कोई स्थान नहीं

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने हेतु उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड के प्रेक्षागृह में आयोजित किये जा रहे पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रंम के दूसरे दिन मास्टरटेªनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी कार्मिक/स्वीप झरना कमठान ने कार्मिकों सम्बोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की गलती के लिए कोई स्थान ही नहीं है। इसलिए सभी कार्मिक प्रशिक्षण की बारिकियों को ध्यान से सुने तथा अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करें। उन्होंने कार्मिकों से कहा कि सभी कार्मिकों से वोटर लिस्ट में अपना नाम अवश्य जांच लें। उन्होंने सभी मतदान की अपील की। आज प्रशिक्षण कार्यक्रम में से 1675 में से 1606 कार्मिक उपस्थित रहे तथा 69 कार्मिक अनुपस्थित रहे। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर/निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, सहायक नोडल प्रशिक्षण डॉ मनीष बिष्ट एवं गिरीश थपलियाल, संदीप वर्मा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments