Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन का नामांकन अधिवेशन आयोजित

उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन का नामांकन अधिवेशन आयोजित

देहरादून। गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय में उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन की 30 जून को होने वाले द्वितीय वार्षिक अधिवेशन के लिए नामांकन संपन्न हुआ। प्रांतीय बैठक में निर्वाचन समिति की अध्यक्ष अंजना भौमिक, लक्ष्मी पुनेठा, सदस्य बबीता भाटिया, ऋतु सिंह, रश्मि कठैत, एवं गिरीश उनियाल की देख रेख में आवेदन सम्मेलन संपन्न हुआ।
प्राप्त आवेदनों में कुल 07 पदों के लिए आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें अध्यक्ष पद के हेतु 04, महामंत्री पद हेतु 03, कोषाध्यक्ष पद हेतु 02, प्रदेश प्रभारी हेतु , संगठन मंत्री एवं गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष हेतु 01-01 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में से 06 आवेदन अयोग्य घोषित किए गए। इसी क्रम में अन्य 03 प्रत्याशियों ने भी पसंदीदा प्रत्याशियों को समर्थन देते हुए अपना आवेदन वापस ले लिया। नवनिर्वाचित प्रांतीय पदाधिकारियों की सूची में भारती जुयाल प्रदेश अध्यक्ष, एल्विना मैंथ्यू प्रदेश महामंत्री, मस्तराम प्रदेश कोषाध्यक्ष, वीना शाह प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गिरीश उनियाल प्रदेश प्रभारी, छवि घिल्ड़ियाल गढ़वाल मंडल अध्यक्ष चुने गए। चुनाव समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि 30 जून के नर्सिंग अधिवेशन में वर्तमान कार्यकारणी का त्याग पत्र एवं नवनिर्वाचित कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह, मुख्यालय में किया जाना सुनिश्चित किया गया है। जिसमें समस्त नर्सिंग अधिकारी आमंत्रित होंगे। चुनाव समिति के साथ-साथ निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष मीनाक्षी जखमोला, प्रांतीय महामंत्री कांति राणा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विद्या चौबे, शालिनी चौधरी, पुरुषोत्तम त्यागी की उपस्थित में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments