Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डनहीं चलने देंगे लैंड जिहाद: मुख्यमंत्री धामी

नहीं चलने देंगे लैंड जिहाद: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून: सरकारी भूमि पर अवैध मजारें बनाने के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया हैं। जिसको लेकर उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदेश में सरकारी जमीन पर जहां भी अवैध मजारें हैं, उन्हें स्वतः हटा लिया जाए। प्रदेश में कहीं लैंड जिहाद नहीं चलने देंगे। सतपुली और कालाढूंगी में योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यह बात कही I

इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश में एक हजार से अधिक स्थान ऐसे मिले हैं, जहां मजारें बना दी गईं हैं। जब इन मजरों को खोदा गया तो वहां किसी तरह के अवशेष नहीं मिले। कहा कि हम किसी के खिलाफ नहीं है, पर जमीन पर जबरन कब्जा भी नहीं होने देंगे। कहीं पर भी लैंड जिहाद को आगे नहीं बढ़ने देंगे। 

साथ ही इलाकों में घुसपैठ के खतरे की आशंका पर सीएम ने कहा कि कई जगहों पर जनसंख्या में असंतुलन हो रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा, गैर कानूनी गतिविधि को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीमांत गांवों में धर्मस्थलों की आड़ में घुसपैठ के खतरे की जांच के लिए सघन अभियान चलाएंगे। उत्तराखंड धर्म, अध्यात्म व संस्कृति की भूमि है। हम इसका स्वरूप नहीं बिगड़ने देंगे। किसी को भी यहां ऐसी कोई गतिविधि नहीं करने देंगे, जो गैर कानूनी हो। 

इससे पूर्व सीएम धामी ने कालाढूंगी में 95 करोड़ की योजना का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने कालाढूंगी में उप मंडी की स्थापना,  चकुलवा में  निहाल नदी पर टू लेन पुल, कोटाबाग में हनुमान मंदिर का सौंदीयकरण समेत अन्य घोषणा की।

वहीं, पत्रकार वार्ता में वन विभाग में चल रहे विवाद मामले में सीएम ने कहा कि कोर्ट का फैसला आ गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य में जनसंख्या संतुलन बिगड़ रहा है, उसके लिए भी स्पेशल ड्राइव चलाई जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments