Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधकुख्यात सुपारी किलर सचिन वाल्मीकि चढ़ा दून पुलिस के हत्थे

कुख्यात सुपारी किलर सचिन वाल्मीकि चढ़ा दून पुलिस के हत्थे

देहरादून: पिछले महीने कुख्यात सुपारी किलर द्वारा पौड़ी जेल में हत्या के लिए सुपारी ली गयी थी।जिसमे तीन शूटर्स और ऑनर किलिंग कराने के षड़यंत्र में दो लोगो को भी गिरफ्तार किया गया था।

उपरोक्त प्रकरण में नरेंद्र वाल्मीकि के कहने पर सुपारी की रकम लेने वाले शख्स की पहचान और तलाश में उत्तराखंड एसटीएफ को देर रात सफलता मिली। मंगलवार देर रात देहरादून में हथियार के साथ एसटीएफ और क्लेमेनटाउन पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार किया। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी। आरोपी से सुपारी किलिंग की डील में उपयोग मोबाइल और सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं। आरोपी पूर्व में हत्या में भी शामिल रहा है।

नरेंद्र वाल्मीकि पौड़ी जेल में बंद है। उसने जेल में बैठे-बैठे कारोबारी की हत्या की सुपारी ली थी। जिसके बाद हत्या के लिए उसने तीन लोग लगाए थे। इसमें दो आरोपियों को एसटीएफ पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। जबकि, नरेंद्र का भाई सचिन वाल्मीकि फरार चल रहा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments