Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डएनएसएस स्वयंसेवियों ने सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति निकाली रैली  

एनएसएस स्वयंसेवियों ने सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति निकाली रैली  

नरेंद्रनगर। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालयय नरेन्द्र नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और नरेन्द्रनगर पुलिस के सहयोग से सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति पर एक रैली  का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार के नेतृत्त्व में किया गया। रैली का शुभारम्भ करते हुए तहसीलदार, नरेन्द्रनगर अयोध्या प्रसाद उनियाल और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार उभान द्वारा छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति व सड़क सुरक्षा और मतदान की शपथ दिलाई।
 रैली को संबोधित करते हुये तहसीलदार, नरेन्द्र नगर अयोध्या प्रसाद उनियाल ने कहा कि युवाओं को खासकर सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति ,स्वच्छता और मतदान के प्रति अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है और साथ ही उन्होंने छात्रध् छात्राओं से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की अपील की और सभी को इसके दुष्परिणाम के बारे में विस्तार से बताया प् साथ ही कहा कि सामुदायिक भागीदारी से हर समस्या का निदान संभव है इसलिए इन सभी मुद्दो पर समाज मे जागरूकता पैदा करना युवा वर्ग की अहम जिम्मेदारी है ताकि एक सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण किया जा सकें प् प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार उभान ने छात्र छात्राओं से अपील करते हुये कहा कि युवा समाज मे परिवर्तन लाने कि क्षमता रखता है लिहाजा उसे सही दिशा मिले। रैली में छात्रों द्वारा “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” “हेलमेट पहनो, बोझ नही है” “दुर्खाटना से देर भली” “जागरूक मतदाता, लोकतन्त्र का भाग्य विधाता” “हर नागरिक का है अधिकार, मतदान करना है हर बार”  स्वच्छता को अपनाना है, रोगों को दूर भागना है” आदि नारों से आम जन को जागरूक किया। रैली तहसील प्रागण से प्रारम्भ होकर नंदी बैल से मुख्य बाजार होते हुए थाना नरेन्द्र नगर और फिर टाउन हाँल में एकत्रित हुयी  जहाँ पर कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए सब सीनियर इंस्पेक्टर गोपाल दत्त भट्ट ने बताया कि भारत विश्व की सड़क हादसों मे होने वाली 11 फीसदी मौतों के साथ शीर्ष पर है। जिसमे प्रतिदिन लगभग 415 हादसे सड़क नियमों का सही पालन नही करने के कारण हो जाती है साथ ही छात्रध्छात्राओ को पुलिस अप, संशोधित मोटर व्हिकल अधिनियम2019 और पास्को एक्ट के विषय मे विस्तार से अवगत कराया गया प्कार्यक्रम का संचालन करते हुए एनएसएस प्रभारी डॉ.संजय कुमार ने कहा कि सड़क नियमों का सही ढंग से पालन नहीं करना और नशे की लत दोनों स्वंय के साथ समाज और देश के लिए भी खतरनाक है। एक सम्रध एवं सशक्त राष्ट्र की परिकल्पना तभी सम्भव है जब देश का युवा स्वस्थ एवं जागरूक हो प् साथ बताया कि छात्रध्छात्राओं में समाज सेवा भाव जागृत करने के लिए आशा किरण सेवा आश्रम में रह रहे निराश्रितों को फलाहार और खाद्य पैकेट वितरित करते हुये स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर पुलिस के पंकज घनशाला, सुभाष, विजय पाल, कल्पना, सरोजनी, महाविद्यालय के समस्त स्टाफ के साथ अजय और छात्र-छात्राओं में नूतन, आदित्य,  महेश, तनवीर, सिया अभिषेक आदि सभी छात्र-छात्रायें उपस्थित रहें। कार्यक्रम का समापन छात्र-छात्राओं के सूक्ष्म जलपान के साथ किया। पूरे कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था एन.एस.एस कर्मचारी अजय द्वारा की गयी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments