Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्ड13 जून को होगी कार्यमंत्रणा समिति एवं दलीय बैठक: ऋतु खंडूडी भूषण

13 जून को होगी कार्यमंत्रणा समिति एवं दलीय बैठक: ऋतु खंडूडी भूषण

देहरादून: उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के दूसरे सत्र की संसदीय एवं विधाई कार्यों की कार्यवाही को लेकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की अध्यक्षता में 13 जून को कार्यमंत्रणा समिति एवं विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक होगी |

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि 13 जून सोमवार को 4 बजे विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक एवं 4:30 बजे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक विधानसभा भवन, देहरादून में आयोजित की जाएगी|

उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान 14 जून से प्रारंभ हो रहे बजट सत्र के दौरान विधाई कार्यों के एजेंडे पर चर्चा की जाएगी साथ ही पक्ष एवं विपक्ष से सदन को शांतिपूर्वक एवं सुचारु रुप से चलाने हेतु सहयोग की अपेक्षा की जाएगी|

कार्य मंत्रणा समिति में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, मोहम्मद शहजाद, एवं खजान दास हैं|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments