Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeअपराध2500 रुपये रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

2500 रुपये रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून। विजिलेंस ने चकबंदी लेखपाल वृजमोहन सिंह, जनपद हरिद्वार को 2500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान पर शिकायत अंकित करायी गयी कि उसकी माताजी के नाम प्रहलादपुर खानपुर में स्थित कृषि भूमि, को आबादी में परिवर्तित करने की एवज में क्षेत्र के चकबन्दी लेखपाल वृजमोहन सिंह द्वारा रिश्वत की माँग की जा रही है जिसके विरूद्ध वह कानूनी कार्यवाही चाहता हैं।
उक्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए आज चकबंदी लेखपाल बृजमोहन सिंह, को शिकायतकर्ता से 2500 रू0 (ढाई हजार रूपये) रिश्वत लेते हुए चकबन्दी कार्यालय बसेड़ी खादर, लक्सर जनपद हरिद्वार, से सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेसन द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।
यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 वाट्सएप हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments