Latest news
राजकीय विद्यालयों में 80 हजार छात्र-छात्राओं ने लिया दाखिला 30 जून से प्रारंभ होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा एआई के दौर में भी मानवता को बनाए रखना जरूरी: डीजी सूचना चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज, विकासनगर में खुलेंगे पंजीकरण काउंटर मतदाता सूची को लेकर दावे/आपत्ति के सम्बंध में नहीं प्राप्त हुई एक भी अपील यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए मशीनें एयरलिफ्ट करने की तैयारी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने किया ‘प्रवेशोत्सव’ का शुभारम्भ शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहेः धामी मुख्यमंत्री घोषणाओं के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने ली बैठक मुख्य सेवक संवाद के तहत किया गया ‘‘गाँव से ग्लोबल तक होम स्टे’’ संवाद

[t4b-ticker]

Tuesday, April 22, 2025
Homeराजनीतिअंकिता हत्याकांड पर गरमाई सियासत, राहुल और प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार...

अंकिता हत्याकांड पर गरमाई सियासत, राहुल और प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

देहरादून: उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड ने राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ गया है। इस मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने परोक्ष रूप से केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड और मुरादाबाद की घटनाओं ने सबका दिल दहला दिया है। राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर ट्वीट किया कि भारत जोड़ो यात्रा में वह कई प्रतिभाशाली बच्चियों और युवतियों से मिल रहे हैं। एक बात साफ है कि हमारा भारत तब ही आगे बढ़ेगा, जब देश की महिलाएं सुरक्षित होंगी।

साथ ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तराखंड में अंकिता भंडारी के साथ घटी घटना दिल दहलाने वाली है। नौकरी करने वाली महिलाओं को सुरक्षा देना और नौकरी की जगह को सुरक्षित बनाना सरकार की जिम्मेदारी है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देनी होगी। त्वरित कार्रवाई और सख्त सजा व महिला सुरक्षा के उचित प्रविधानों से ही इस समस्या का हल निकलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments