Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डहोली के दिन डूबे दो युवकों मे से एक का शव बरामद

होली के दिन डूबे दो युवकों मे से एक का शव बरामद

देहरादून: आठ मार्च को होली पर्व के दिन आदित्य अपने अन्य साथियों के साथ शिवपुरी के पास नमामि गंगे घाट पर गया था। पैर फिसलने से ग्रुप में से दो युवक नदी में डूब गए थे। आज एसडीआरएफ की टीम ने उसका शव बरामद किया। 

होली के दिन गंगा में डूबे दो युवकों में से एक युवक का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया गया। आज बुधवार को थाना लक्ष्मण झूला द्वारा एसडीआरएफ टीम को एक पेड़ के पास शव दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सचिन रावत टीम के साथ रेस्क्यू के लिए रवाना हुए।

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आदित्य राज सिंह (22) हुगली कोलकाता के शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया। उक्त युवक डीआईटी देहरादून में बी.टेक का छात्र था, जो आठ मार्च को होली पर्व के दिन अपने अन्य साथियों के साथ शिवपुरी के पास नमामि गंगे घाट पर आया था। यहां पैर फिसलने से ग्रुप में से दो युवक नदी में डूब गए थे। एसडीआरएप टीम द्वारा दोनों की खोज की जा रही थी। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments