Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधजमीनी विवाद को लेकर हरियाणा के बदमाशों ने चलाई गोली, बुजुर्ग की...

जमीनी विवाद को लेकर हरियाणा के बदमाशों ने चलाई गोली, बुजुर्ग की मौत, एक गंभीर

देहरादून: विकासनगर  में दिनदहाड़े हरियाणा के दो युवकों ने जमीनी विवाद में दो लोगों को गोली मार दी। इस गोली कांड में 60 साल के बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों की गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना का पता चलते ही एसएसपी अजय सिंह, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय मौके पर पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार विकासनगर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बाढवाला क्षेत्र में बघेल सिंह का गांव के ही व्यक्ति से जमीनी विवाद काफी समय से चला आ रहा था। आज प्रातः बघेल सिंह व अन्य पक्ष विवादित जमीन पर पहुंचे तो दूसरी तरफ से हरियाणा के दो युवक भी मौके पर पहुंच गये। इस बीच दोनों पक्षों मेें विवाद शुरू हो गया तभी दूसरे पक्ष की तरफ से आये हरियाणा के युवकों ने पिस्तौल निकाल कर बघेल सिंह पर फायर कर दिया जिससे गोली लगकर वह वहीं पर गिर गयाI हमलावरों ने वहीं खडे धर्मसिंह पर भी फायर झोंक दिया जिससे वह भी घायल हो गया।

फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर तीनों लोग स्कूटर पर बैठकर वहां से फरार हो गये। क्षेत्रवासियों ने दोनों घायलों को विकासनगर के लेहमन हास्पिटल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने बघेल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं धर्मसिंह को सीटी स्कैन व एमआरआई जांच के लिए हायर सेन्टर रैफर कर दिया गया।

घटना का पता चलते ही एसएसपी अजय सिंह, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, सीओ भास्कर लाल शाह व कोतवाल सूर्यभूषण नेगी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद हमलावरों की तलाश में सघन चैकिंग अभियान चलाया लेकिन बदमाशों का कुछ पता नही चल सका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments