Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपीएम मोदी की गारंटी पर जनता पूरा भरोसा, उत्तराखंड के पांचों सीटों...

पीएम मोदी की गारंटी पर जनता पूरा भरोसा, उत्तराखंड के पांचों सीटों खिलेगा कमलः डा. निशंक

उत्तरकाशी। पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं हरिद्वार लोकसभा सांसद डॉ रमेश पोखरियाल ष्निशंकष् ने बड़कोट में चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए बड़कोट को अपनी कर्म भूमि बताया। शनिवार को बड़कोट में माला राज्यालक्ष्मी शाह के चुनाव प्रचार करने बड़कोट पहुंचे पूर्व सीएम डा निशंक का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जनसभाओं में जनता को संबोधित करते हुए डॉ निशंक ने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है और वो इन चुनावों में पाँच की पाँचों सीटों पर कमल खिलाकर प्रधानमंत्री जी के संकल्प ष्अबकी बार 400 पारष् को साकार करने जा रही है।
उन्होंने कहा है कि बड़कोट मेरी कर्म भूमि रही है और बड़कोट क्षेत्र से मुझे बड़ा आशीर्वाद मिला है यहां के लोगों का मुझे जो स्नेह मिला है वह आगे भी मिलता रहे यही आशा करता हूं। डॉ निशंक ने केंद्र की योजनाओं को गिनाते हुए कहा की पहली बार मोदी जी ने गरीब की चिंता की है। पीएम मोदी प्रत्येक गरीब की चिंता कर रहे हैं, उन्होंने कोरोना काल में देश को सुरक्षित रखने के लिए पूरी ताकत के साथ कम और 140 करोड़ देशवासियों को फ्री में वैक्सीन लगवाई है तथा गरीबों को आज भी फ्री राशन दे रहे हैं। जिनके पास आवास नहीं था उन्हें आवास दिया, फ्री शौचालय, फ्री गैस कनेक्शन दिया और यदि किसी की तबियत खराब होती है तो उसके लिए 5 लाख तक फ्री इलाज की सुविधा दी जा रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनने के बाद ही संभव हो पाया है कि 500 साल बाद और कई लोगों की कुर्बानी के बाद आज राम मंदिर बन पाया है तथा जम्मू कश्मीर में धारा 370 को लेकर विपक्षी पार्टियां लोगों को डराने का काम करती थी, लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटाई तो जम्मू कश्मीर में आज लोग शांति से रह रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री (महिला मोर्चा) भाजपा दीप्ति रावत, टिहरी लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं राज्य मंत्री विनय कुमार रोहिल्ला, जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा ,भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने सभा को संबोधित किया इस मौके पर विधानसभा प्रभारी सत्ये सिंह राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष भारत रावत , जयवीर जायरा, अतोल रावत , प्रताप रावत, पवन नौटियाल, हरिमोहन, मुकेश टम्टा ,विशालमणि रतूड़ी, भरत रावत, मीनाक्षी रौंटा, सुलोचना गौड़, कमला जुड़ियाल, कृष्णा राणा, प्रवीण रावत, डाक्टर कपिल देव रावत, परशुराम जगूड़ी, धनवीर रावत, दिनेश बेलवाल, नीरज चैहान आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments