Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिचुनाव प्रचार के आखिरी दिन उतराखंड में जोर दिखने पहुचेंगे सीएम योगी

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उतराखंड में जोर दिखने पहुचेंगे सीएम योगी

देहरादून : उतराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अब सिर्फ दो दिन का समय शेष बचा है I जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियाँ पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर गई है I चुनावी प्रचार के आखिरी दिन यानी आज भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , सल्ट, कर्णप्रयाग, नई टिहरी व कोटद्वार में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

श्रीनगर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने बताया कि आदित्यनाथ शनिवार दोपहर 12 बजे देवराड़ीखाल मैदान बूंगीधार (थलीसैंण) में उतरेंगे। यहां वह लगभग आधे घंटे श्रीनगर, सल्ट व कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे।

वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज रुड़की आने का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। मुख्यमंत्री योगी को शनिवार शाम चार बजे रुड़की से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा के समर्थन में नेहरू स्टेडियम में एक सभा को संबोधित करना था।

सीएम योगी के आगमन को देखते हुए शुक्रवार सुबह से ही पुलिस-प्रशासन और भाजपाइयों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। साथ ही पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था से लेकर रूट प्लान और ड्यूटी चार्ट भी तैयार किया गया था। नेहरू स्टेडियम में मंच से लेकर जनता के बैठने के लिए टेंट लगाने की तैयारियां की जा रही थीं लेकिन शाम करीब पांच बजे सूचना पहुंची कि सीएम योगी का शनिवार होने वाले कार्यक्रम निरस्त हो गया है।

इससे पुलिस-प्रशासन की सारी तैयारियां बेकार हो गई । वहीं, कार्यक्रम निरस्त होने के पीछे चुनाव प्रचार की समय बाध्यता बताई जा रही है। शाम करीब पांच बजे चुनाव प्रचार और सभाओं पर रोक लग जाएगी इसके चलते कार्यक्रम निरस्त हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments