Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डएक बार फिर पड़ेगी महंगाई की मार, टोल महंगा होने से बढ़ेगा...

एक बार फिर पड़ेगी महंगाई की मार, टोल महंगा होने से बढ़ेगा बस किराया और माल भाड़ा

देहरादून: जनता पर लगातार महंगाई की मार पड़ रही है। जिसके चलते अब पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी के बाद एक अप्रैल से टोल भी बढ़ा दिया जायेगा। इसमे एनएचएआई ने टोल में 10 रुपये से 55 रुपये तक बढ़ोतरी कर दी। टोल महंगा होने से बस किराया और माल भाड़ा भी बढ़ जाएगा। दून-हरिद्वार और ऋषिकेश हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब लच्छीवाला टोल पर ज्यादा टैक्स चुकाना पड़ेगा।

इससे निजी वाहन चालकों के साथ ही बस-टैक्सी से सफर करने वालों की जेब ढीली होगी। लच्छीवाला में पिछले साल फरवरी में टोल प्लाजा शुरू हुआ था। यहां से हर रोज हजारों वाहन गुजरते हैं। गढ़वाल के साथ कुमाऊं की बसें भी गुजरती हैं।बीस किमी दायरे वालों को 40 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे: टोल प्लाजा के बीस किमी दायरे में आने वाले क्षेत्र के लोगों के वाहनों के लिए मासिक पास की विशेष व्यवस्था है। पहले टोल प्लाजा पर इनका पास 275 रुपये में बनता था, जो अब 40 रुपये बढ़कर 315 रुपये हो गया ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments