Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डराजभवन में मनाया गया अरुणाचल एवं मिजोरम का स्थापना दिवस

राजभवन में मनाया गया अरुणाचल एवं मिजोरम का स्थापना दिवस

देहरादून। राजभवन में अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर दोनों राज्यों के उत्तराखण्ड में रह रहे छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के छात्र-छात्राओं ने अपने पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत किए। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दोनों राज्यों के पारंपरिक नृत्य, संगीत और लोक कला की झलक देखने को मिली।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उपस्थित सभी लोगों को पूरे प्रदेश की ओर से स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सशक्त करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की परंपरा प्रारंभ की गई है। यह पहल राज्यों के बीच आपसी संवाद, सांस्कृतिक साझेदारी और राष्ट्रीय एकता को और अधिक मजबूत करती है।
राज्यपाल ने सेना में सेवा के दौरान यहां कार्य करने के अनुभवों को साझा किया और कहा कि पूर्वाेत्तर के ये दोनों राज्य अपनी समृद्ध परंपराओं, जैव विविधता और सुरम्य प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत, संगीत, नृत्य के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, और यहाँ के वीर जवानों का भारतीय सेना में योगदान हमेशा प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को और अधिक सशक्त करें और राष्ट्र को प्रगति के नए शिखर पर ले जाएँ। कार्यक्रम में सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, अनुसचिव लक्ष्मण राम आर्य सहित दोनों राज्यों के लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments