Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डटीएचडीसी इंडिया सेवा के सौजन्य से हुआ नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

टीएचडीसी इंडिया सेवा के सौजन्य से हुआ नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

ऋषिकेश। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड सेवा के सौजन्य से एवं निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंधक निदेशक राजीव कुमार विश्नोई की प्रेरणा से तथा निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट के सहयोग से निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन सलेक चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल मोहम्मदपुर, देवमल में किया गया। इस निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 180 मरीजों का नेत्रोपचार किया गया। वहीं, 50 मरीजों का शल्य चिकित्सा किया गया।
शिविर का शुभारंभ बिजनौर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक रघुवीर सिंह विश्नोई द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस शिविर का आयोजन मुख्य रूप से निर्धन एवं आश्रितों हेतु किया जा रहा है, जिसमें टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं शल्य चिकित्सा एवं मरीजों के लिए अन्य नेत्रोपचार की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उनके द्वारा यह आह्वान किया गया कि लोग अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाएं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित होने वालों में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अपर महाप्रबंधक हर्ष कुमार जिंदल, वरिष्ठ प्रबंधक डी. पी. त्यागी, ओ.एस.डी. दीपक बिष्ट, सहायक प्रबंधक संजीत चौधरी, अभियंता अमल कुमार, निर्मल आई इंस्टीट्यूट की ओर से डॉ किरण, वसीम खान (जनसंपर्क अधिकारी), नेत्र सहायक कुमारी सदिया, विद्यालय के प्रधानाचार्य कोमल कुमार, वरिष्ठ अध्यापक नीरज सिंह एवं स्कूल के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments