Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डविपक्ष की गैरजिम्मेदाराना बयानबाजी, प्रभावितों का हौसला तोड़ने वालीः भट्ट

विपक्ष की गैरजिम्मेदाराना बयानबाजी, प्रभावितों का हौसला तोड़ने वालीः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने टनल हादसे में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने को प्राथमिकता बताते हुए कांग्रेस पर असंवेदनशील बयानबाजी करने का आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट घटना स्थल पर  मंत्रियों के नही पहुंचने के आरोपों पर पलटवार कर कहा कि
जिन विशेषज्ञों और आपदा प्रबंधन टीम की वहां सबसे अधिक जरूरत है वो वहां मौजूद हैं। उन्होंने सोशल मीडिया आधारित विपक्ष के तकनीकी ज्ञान पर कटाक्ष पर करते हुए कहा कि ग्राउंड जीरो पर जुटे विशेषज्ञ टीम के अनुभव पर सर्वश्रेष्ठ बचाव प्रयास किए जा रहे हैं।
सिलक्यारा टनल हादसे को लेकर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री भट्ट ने कहा, सरकार की प्राथमिकता फंसे सभी श्रमिक भाइयों को सुरक्षित निकलने की है। ये हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि वे सभी सही सलामत हैं और उन तक दवाई, खाना पानी, आक्सीजन आदि सभी जरूरी मदद पहुंचाई जा रही है। स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर जाकर हालत का जायजा लिया और बचाव कार्य की लगातार मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं। उनके स्पष्ट निर्देश हैं कि जिस तरह की तकनीकी या अन्य आवश्यकता की पूर्ति जरूरी हो उसे तत्काल अमल में लाया जाए। विदेशी इंजीनियर भी बुलाए गए हैं और एयरफोर्स की मदद से सर्वश्रेष्ठ ड्रिलिंग मशीन वहां लाई गई है जो लगातार वहां काम कर रही है । उन्होंने कहा, पीड़ित परिवारों का चिंतित होना स्वाभाविक है, साथ ही उम्मीद जताई कि कल तक सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा ।
श्री भट्ट ने सीएम के चुनावी दौरे और मंत्रियों के घटनास्थल पर नही जाने के कांग्रेसी आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा, जिनकी वहां सबसे अधिक जरूरत है वे सभी विशेषज्ञ और आपदा प्रबंधन टीम वहां प्रयासों में जुटी ह। जहां तक सवाल है सरकार का तो सीएम, केंद्रीय मंत्री, स्थानीय सांसद विधायक सभी वहां बचाव कार्यों का जायजा लेने गए हैं और स्वयं पीएम भी दो बार सीएम से हालात की जानकारी ले चुके हैं । उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा कि वे इस गंभीर विषय पर भी संवेदनहीन राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष किया कि हम भी कह सकते हैं, चार दिन बाद ही उन्हे वहां की खबर लेने की सुध आई है। उन्होंने तंज किया कि विपक्ष के नेताओं के आपदा प्रबंधन एवं तकनीकी ज्ञान से अधिक जानकारी और अनुभव ग्राउंड जीरो पर बचाव कार्य में लगे विशेषज्ञों एवं बचाव टीम को होगा। उनकी निगरानी और निर्देश अनुशार वहां बचाव अभियान चलाया जा रहा है और सभी जरूरी बदलाव उसमें किए जा रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से सामने आ रही अपुष्ट जानकारियों के आधार पर शेखी बघारने वाली बयानबाजी देकर, विपक्ष प्रभावित परिजनों का हौसला तोड़ने का प्रयास कर रहा है। उनका यह बेहद असंवेदनशील और गैरजिम्मेदाराना रवैया प्रदेश की जनता देख रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments