Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डईवीएम-वीवीपीएटी पर एफएलसी को लेकर हुआ कार्यशाला का आयोजन

ईवीएम-वीवीपीएटी पर एफएलसी को लेकर हुआ कार्यशाला का आयोजन

देहरादून: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावआयोग ने देशभर में तैयारियां शुरू कर दी हैंI जिसके तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार राज्य के समस्त जिलाधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, नोडल अधिकारियों, एफएलसी सुपरवाईजर एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारियों के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। सचिवालय परिसर के वीर चन्द्र सिंह गढवाली सभागार में आयोजित कार्यशाला ईवीएम-वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जाँच (एफएलसी) को लेकर की गईI

शनिवार को आयोजित इस कार्यशाला के प्रारम्भ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा वी. षणमुगम ने सभी अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि ईवीएम और वीवीपीएटी की एफएलसी प्रक्रिया की निष्पक्ष व सफल चुनाव कराने में अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका है। निर्वाचन प्रक्रिया के अन्तर्गत विभिन्न कार्यो का नियुक्त अधिकारी द्वारा ही सम्पादित किया जाना है, इनके स्थान पर किसी अन्य अधिकारी को कार्य नहीं सौंपा जा सकता है।

कार्यशाला के दौरान सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, व ई.सी.आई.एल. के तकनीकी प्रबन्धक ने एफएलसी प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया। वहीं सभी अधिकारियों को ईवीएम-वीवीपीएटी संचालन की प्रक्रिया बारीकी से समझाते हुए उनके हाथ से भी प्रेक्टिस करायी गयी।

इस दौरान आयोग के प्रतिनिधि के रूप में राकेश कुमार, अपर सचिव, भारत निर्वाचन आयोग ने भी सभी प्रतिभागियों को आयोग के नवीनतम दिशा-निर्देशों के अनुसार एफ.एल.सी. प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिये।

कार्यशाला में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. वी षणमुगम, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल व प्रताप सिंह शाह के अलावा राज्य के समस्त जिलों के जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी, नोडल अधिकारी ईवीएम-वीवीपैट, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आदि ने प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments