Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेशभर में लाठीचार्ज के विरोध में युवाओं में आक्रोश, जिलाधिकारी कार्यालय में...

प्रदेशभर में लाठीचार्ज के विरोध में युवाओं में आक्रोश, जिलाधिकारी कार्यालय में किया हल्ला बोल

देहरादून: गुरुवार को बेरोजगार युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेशभर के युवाओं में आक्रोश देखने को मिला I हल्द्वानी में सुबह युवाओं ने सबसे पहले गीता पाठ से आंदोलन की शुरुआत की तो वहीं राजधानी देहरादून में युवाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में हल्ला बोला।

देहरादून जिलाधिकारी सोनिका ने काफी देर तक युवाओं को समझाने की कोशिश की I लेकिन वह इसमें सफल नहीं रही I बेरोजगार युवाओं ने कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

बेरोजगार युवाओं के संभावित आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने परेड ग्राउंड की 300 मीटर की परिधि में धारा 144 (निषेधाज्ञा) लगा दी है। यह आज शुक्रवार शाम तक जारी रहेगी। इस परिधि में पांच या उससे अधिक लोगों के जमाव पर रोक रहेगी। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उत्तराखंड बंद का असर कुछ ही जगहों पर देखना को मिला है। 

उधर, उत्तरकाशी में प्रदर्शनकारियों ने बाजार बंद कराया। पुलिस ने कलक्ट्रेट का मुख्य गेट बंद किया। हंगामे के आसार को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड है। जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

युवाओं के समर्थन में उतरे राजनितिक दल

वहीं, बेरोजगार युवाओं पर देहरादून में हुए लाठीचार्ज के बाद सियासत गरमा गई है I लाठीचार्ज के विरोध में एनएसयूआई यूकेडी कांग्रेश समेत कई संगठनों की ओर से कोटद्वार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने तहसील से खदेड़ा। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री का पुतला लेकर फूंकने पहुंचे थे।

नई टिहरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पेपर घोटालों की सीबीआई जांच की मांग की। विकासनगर मंडी चौक पर छात्र नेताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। वहीं गुस्साए यमुनाघाटी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यमुनोत्री हाइवे पर प्रदर्शन कर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। देहरादून में डीएम ऑफिस में घुसे बेरोजगार। डीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू किया। जिसके बाद पुलिस ने ऑफिस कंपाउंड को छावनी में तब्दील किया।

रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग उत्तराखंड पुलिस व उत्तराखंड सरकार की संयुक्त शव यात्रा निकाली गई। लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने टनकपुर में प्रदर्शन किया। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments