Latest news
युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकारः मंत्री मदन कौशिक चमोली में टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने नए इनोवेशन हब का उ‌द्घाटन किया मुख्यमंत्री ने जीआईसी लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण

[t4b-ticker]

Sunday, August 16, 2026
Homeउत्तराखण्डबांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली

देहरादून। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बुधवार को विभिन्न संगठनों ने गांधी पार्क से आक्रोश रैली निकाली। राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने आक्रोश रैली का आह्वान किया था। रैली में पूर्व सैनिक संगठन,सामाजिक संगठनों के साथ ही भाजपा और आरएसएस ने भी आक्रोश रैली में भाग लिया।
इस दौरान देहरादून में बाजार बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। अधिकांश मेडिकल स्टोर की दुकान पेट्रोल पंप बंद रहे, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई। व्यापारी संगठनों ने 12 बजे तक दुकानें बंद रखने का फैसला लिया था। आक्रोश रैली में राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हिंदुत्व की शक्ति को प्रदर्शित कर एकता का संदेश देने का आह्वान किया था। इससे पहले सभी प्रदर्शनकारी गांधी पार्क में इकट्ठा हुए। व्यापारियों ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है और मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को हिंदुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। आक्रोश रैली के दौरान जगह-जगह यातायात बाधित रहा। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियांे ने शांति मार्च निकालते हुए पलटन बाजार से होते हुए कचहरी में डीएम को ज्ञापन सौंपा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments