Latest news
भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान पुलिस पर किया हमला, अब घर पर चलेगा बुलडोजर, नगरनिगम ने थमाया नोटिस वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के चुनाव में प्रेम सिंह चौहान प्रांतीय अध्यक्ष चुने गए मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित झण्डे जी के आरोहण के साथ देहरादून का प्रसिद्ध झंडा मेला शुरु देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र

[t4b-ticker]

Monday, March 9, 2026
Homeराष्ट्रीयपिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 हज़ार से अधिक नए...

पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 हज़ार से अधिक नए मामले सामने आए

देहरादून: देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2568 नए मामले सामने आए हैं। यह मामले पिछले दिन के मुकाबले 18.6 फीसदी कम नए मामले हैं। इसके साथ ही देश में कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 4 करोड़, 30 लाख, 84 हजार 913 हो गई है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो देशभर में कुल 20 लोगों की कोविड से मौत हो गई है। अबतक देश में कोविड से 5 लाख 23 हजार 889 लोगों की मौत हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में फिलहाल कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 19 हजार के पार हो गई है। वहीं एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.05 फीसदी हो गया है। देश में फिलहाल रिकवरी रेट 98.74 फीसदी दर्ज हुआ है।  पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 2,911  मरीज ठीक हो कर अपने घर लौट चुके हैं। अब तक देशभर में कुल 4 करोड़, 25 लाख, 41 हजार, 887 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments