Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeस्वास्थ्यबीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 8 हजार से अधिक मामले...

बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 8 हजार से अधिक मामले आए सामने

देहरादून: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 8 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 10 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही एक्टिव केस बढ़कर 47 हजार से अधिक हो गए हैं।

देश में कोरोना के नए मामलों में गिरावट देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 8,084 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, ये लगातार तीसरा दिन है जब कोरोना के 8 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इससे पहले, कल यानि रविवार को कोरोना के 8,582 मामले सामने आए थे जबकि शनिवार को कुल 8,329 मामले मिले थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना से 3,482 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस बढ़कर 47,995 हो गए हैं। इसके अलावा 10 लोगों की मौत भी हुई है। कोरोना से अब तक 5 लाख 24 हजार 771 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक 4 करोड़ 26 लाख 57 हजार 335 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments