Latest news
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को लोक कार्य के लिए पद्मभूषण से किया गया सम्मानित फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहेंः सीएम धामी मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 20.79 करोड़ की वित्तीय स्वी... हल्द्वानी में 6.75 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मीडिया सेन्टर का सीएम ने किया शिलान्यास एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई जन अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम देने पर रहेगा फोकस, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेः डीएम डॉ. आ... मुख्य सचिव ने की प्रदेश में ऊर्जा उपलब्धता की समीक्षा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पंचायत जनप्रतिनिधियों से संवाद मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक देहरादून को मिला नया नेतृत्वः डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान

[t4b-ticker]

Monday, May 25, 2026
Homeउत्तराखण्डपेपर मिल के गोदाम में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख

पेपर मिल के गोदाम में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख

रुड़की। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन में स्थित गंगोत्री पेपर मिल के गोदाम में बीती देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, सूचना पाते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में  करीब एक करोड़ का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में नारसन से झबरेड़ा की तरफ जाने वाले रोड पर स्थित गंगोत्री पेपर मिल है. मिल के गोदाम में  देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद हरिद्वार जिले से अग्निशमन की गाड़िया बुलाई गई, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि इन गाड़ियों से आग काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से भी दमकल की अतिरिक्त गाड़िया बुलाई गई। तब कहीं जाकर दमकल की टीम ने करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि आग लगने से करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है । दमकल की टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। दमकल विभाग के जिला अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी ने बताया कि पेपर मिल के गोदाम में भयंकर आग लगी थी। आग किन कारणों से लगी है, उसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments